Type Here to Get Search Results !

समर कैंप के संचालन के लिए स्वय सेवक को दिया प्रशिक्षण, गाँव-गाँव लगाये जायेगे समर कैंप

 समर कैंप के संचालन के लिए स्वय सेवक को दिया प्रशिक्षण, गाँव-गाँव लगाये जायेगे समर कैंप




------------


     देवास 10 मई 2023/ प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भोपाल द्वारा आईटीआई और कॉलेज के छात्रो सहयोग से जिला में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के संचालन के लिए स्वय सेवक को प्रशिक्षण दिया। आईटीआई और कॉलेज के छात्रों को ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से जुड़ने का एक अवसर के रूप में समर कैंप का संचालन करेंगे। द्वितीय चरण में 90 वालंटियर को प्रशिक्षित किया गया है, जो की आगामी समय में गाँव तक समर कैंप का संचालन माह मई से प्रारंभ किया जाएगाl


     जिससे बच्चो में बुनियादी पढ़ने, समझने और अभिव्ययक्ति सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। समर कैंप के संचालन के लिए आईटीआई अंतर्गत अध्यनरत समाज कार्य के छात्र अपने-अपने गाँव के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास करेंगेl समर कैंप अभियान मे गर्मी की छुट्टियों में पाँचवीं से छठी में जाने वाले बच्चों की बुनियादी पढ़ने और अंक गणितीय कौशल को मज़बूत किया जाएगा। ताकि बच्चे कक्षा 6 में तैयारी के साथ पहुँचें।


     जिले के हर गाँव से लोगो को इस अभियान में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समर कैम्प के अंत तक सभी बच्चे सरल पाठ को धारा प्रवाह और समझ की बढ़ोतरी के प्रयास से कार्य किया जा रहा है। कैंप में मौखिक एवं लिखित रूप में अपने विचारों को अभिव्यक्त बेसिक गणित की कुछ गतिविधियाँ पढ़ने और उससे संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वयंसेवक जो अभियान का हिस्सा होंगे, उन्हें “शिक्षा-के-बदले-शिक्षा” कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। डिजिटल रेडिनेस कोर्स और प्राथमिक उपचार (First Aid) कोर्स के माध्यम से उन्हें कुछ नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। ये दोनों कोर्स डिजिटल माध्यम से पहुँचाए जाएँगे।