Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ग्राम नामनपुर-फतेहगढ़-टिपरास मार्ग बनने से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को होगा लाभ

 देवास जिले में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ग्राम नामनपुर-फतेहगढ़-टिपरास मार्ग बनने से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को होगा लाभ


------------


ग्राम नामनपुर-फतेहगढ़-टिपरास में 10 करोड़ की लागत से 11.72 किलोमीटर लम्‍बी सड़क का होगा निर्माण


-------------


 देवास 16 मई 2023/ कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा देवास जिले के ग्राम नामनपुर-फतेहगढ़-टिपरास में 11.72 किलोमीटर लम्‍बी सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्राप्त प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार लम्बाई 10.40 कि.मी. में बी.टी. एवं 01.32 सीमेंट कांक्रीट कार्य किया जाना है, मार्ग में 27 पुल/पुलियाओं का निर्माण भी किया जाना है। उक्त मार्ग ग्रामीण मार्ग की श्रेणी का मार्ग है। मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी एवं मार्ग में निर्मित पुल/पुलियाओं से वर्षाकाल में भी यातायात बाधित नहीं होगा।