Type Here to Get Search Results !

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्री सोलंकी की अध्यक्षता में सम्पन्न


जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्री सोलंकी की अध्यक्षता में सम्पन्न





-------------


देवास जिले में विभिन्‍न विभागों द्वारा किये जा रहे विकासकार्यो की सांसद श्री सोलंकी की समीक्षा


-------------


जिले में सभी मुलभू‍त सुविधाओं सडक, पानी और बिजली पर विशेष ध्‍यान दें


                                                       - सांसद श्री सोलंकी


-------------


कार्यशाला का आयोजन कर विविध तरह की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्‍साहित करें


--------------


देवास, 23 मई 2023/ सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी ने जल जीवन मिशन, राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना(मनरेगा), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कार्यक्रम, नगर निगम देवास की विकास योजनाएं, जल संसाधन विभाग संबं‍धी कार्यक्रम, सांसद स्‍थानीय क्षेत्र विकास योजना, पशु पालन विभाग की केन्‍द्र प्रवर्तित योजनाओं, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा चलाई जा ही योजनाओं तथा पूर्व में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रति‍वेदन की समीक्षा की।


जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि जिले में विकास कार्य अच्‍छी गति से चल रहे है। इन कार्यो में और अधिक गति लाये। जिससे जिले के नागरिकों को अच्‍छी सुविधाएं मिल सके। अधिकारीगण जिले में सभी मुलभू‍त सुविधाओं जैसे सडक, पानी और बिजली पर विशेष ध्‍यान दें। सांसद श्री सोलंकी ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वर्षा का जल संधारित कर खेती के लिए उपयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित करें। विविध तरह की खेती करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किसानों को प्रोत्‍साहित करें। नगर निगम वाटर हार्वेस्टिंग से पानी का संग्रह कर रिचार्जिंग पाईंट बनाये। गर्मी का मौसम देखते हुए जहां आवश्‍यकता है वहा नल कूप कराये। जिन गांवो में मकान की दूर-दूर बसाहट है, वहां सभी घरों में बिजली कनेक्‍शन देकर बिजली दिलाये।


सांसद श्री सोलंकी ने निर्देश दिये कि जिले में जहां जल जीवन मिशन में पानी की टंकी बन गई है, वहां पर पानी की मोटर उपलब्‍ध करा कर घरों में नल के माध्‍यम से पानी की सप्‍लाई करें। समय-समय पर पानी का सैंपल लेकर चेंक भी करें। जहां पर ट्रांसफार्मर खराब है वहां पर ट्रांसफार्मर बदले जाये। जहां लोड ज्‍यादा है वहा पर अतिरिक्‍त ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्‍शन दिये जाये। उन्‍होंने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की समीक्षा की और कहा कि जिस गांव में कच्‍ची सडक है, वहा पक्‍की सडक बनाई जाये। जिला शिक्षा केन्‍द्र की समीक्षा कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। उन्‍होंने कृषि, किसान कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की।


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली के खम्‍बों में कंरट फैलने का खतरा रहता है। विद्युत विभाग समय रहते खंबो को चेक करें। सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं में निर्धारित लक्ष्‍य को प्राप्‍त करें। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को बांस की खेती के लिए किसानों को प्रोत्‍साहित करें।


जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद श्री सोलंकी ने राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, पेय जल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मध्‍यान्‍ह भोजन कार्यक्रम, स्‍वच्‍छ भारत मिशन (ग्रामीण), रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाये जाने के संबंध में की गई कार्यवाही, राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम, दीन दयाल ग्राम ज्‍याति योजना,  समेकित बाल विकास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कन्‍या विवाह/निकाह योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना तथा सर्वशिक्षा अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की।                       


     बैठक में बताया गया कि इस वित्‍तीय वर्ष में 74 स्‍व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। जिसमें 1109 परिवारों को जोडा गया। जिले में अब तक कुल 07 हजार 836 स्‍व सहायता समूह बनाये गये है। जिसमें 98 हजार 977 परिवारों को जोडा गया। जिले में 908 ग्राम संगठन एवं 29 संकुल संगठन बनाये गये है। स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से गणवेश सिलाई का कार्य किया जा रहा हे। 01 लाख 39 हजार गणवेश सिलाई का लक्ष्‍य रखा गया है।


     जिले में लाडली लक्ष्‍मी योजना में 95 हजार 398 पंजीयन हुए है। जिले में 822 आंगनवाडी केन्‍द्र बनाये गये है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा पूर्ण टिकाकरण अभियान में 38 हजार 231 का लक्ष्‍य था। जिसमें 38 हजार 032 टिकाकरण हुए है। जो कि लक्ष्‍य का 99 प्रतिशत है। राष्‍ट्रीय परिवार कल्‍याण कार्यक्रम में 07 हजार 195 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। राष्‍टीय कुष्ठ उन्‍मूलन कार्यक्रम में 139 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। आरसेटी द्वारा 99 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिले में 103 रोजगार मेलो का आयो‍जन किया गया है।


     बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 15 हजार 680 मकान स्‍वीकृत हुए है। स्‍वीकृत मकानों में 13 हजार 083 मकान पूर्ण हो गये है।  प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 09 हजार 411 आवास स्‍वीकृत हुए है। जिसमें  07 हजार 260 मकान पूर्ण हो गये है। जिले में 98 अमृत सरोवर बनाये जा रहे है। जिसमें 66 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो गया है। जिले में 412 पुष्‍कर तालाब बनाये गये है। कपिल धारा में 494 कुएं तथा खेत तालाब 473 बनाये गये।  


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीमती लीला अटारिया, महापौर नगर निगम देवास श्रीमती गीता अग्रवाल, श्री दुर्गेश अग्रवाल, अध्‍यक्ष जनपद पंचायत सोनकच्‍छ श्री सूरजसिंह ठाकुर, अध्‍यक्ष जनपद पंचायत टोंकखुर्द श्री पोपसिंह, अध्‍यक्ष जनपद पंचायत कन्‍नौद श्रीमती सावित्री, श्री गंगा सिंह सोलंकी, अध्‍यक्ष नगर परिषद बागली श्रीमती सीमा यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री जय प्रकाश शर्मा, श्री फूलसिंह एवं अन्‍य विधायक प्रतिनिधि, डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान तथा समिति के सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।