गौरतलब है गौरतलब है कि दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद देवास शहर में कल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आने पर स्थानीय मंडी व्यापारी धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था जिसमें की भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अनिल माधव दवे की किताब को लेकर के देवास के राजपरिवार के खिलाफ कुछ बातें कही थी वही वीडियो सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यह लिखा कि दीपक जी आपको अपने शब्द वापस लेने चाहिए जानना यह जरूरी है कि दीपक जोशी जी जब तक सत्ता में पावर में रहे उन्होंने किसी दूसरे गुट को देवास में बढ़ने नहीं दिया एक समय ऐसा था कि युवा मोर्चा अध्यक्ष हो या भाजपा का जिला अध्यक्ष सभी चीजें जोशी गोट ही फाइनल करता था कैलाश जी के जाने के बाद और हाटपिपलिया से अपना चुनाव हारने के बाद दीपक जोशी ने पिछले विधानसभा चुनाव के पहले हाटपिपलिया में भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया था उस समय उनको मना लिया गया था लेकिन विधानसभा चुनाव होने के पश्चात दीपक जोशी गुट हाशिये पर चला गया था ।
वही 5 साल की पीड़ा और टिस दीपक जोशी को साल रही है इसीलिये अबकी बार दीपक जोशी किसी के भी मनाने पर भी नही माने इसीलिये अब कांग्रेस में आने के बाद दीपक जोशी हमलावर हो गये है और उनके साथ उनके कुछ समर्थक भी है जौं उनकों ऊर्जा दे रहे हैं, साथ ही कुछ भाजपा के पुराने समय के नेताओं का साथ भी है जोकी वर्तमान सरकार से अपनी पूछपरख न होने से नाराज है,हम तो यह कहेंगे कि बाबुजी धीरे चलना बढे धोखे है इस राह में
चुनाव होने तक बयानबाजी चलती रहेगी ।
