शासकीय पॉलेटेक्निक मिशन लाइफ स्टाइल फॉर इनवायरमेंट के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन
---------
देवास, 25 मई 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ( लाइ फस्टाइल फॉर इनवायरमेंट) के तहत एक कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को शासकीय पॉलेटेक्निक महाविद्यालय देवास में किया गया। कार्यशाला में अक्षय ऊर्जा अधिकारी, म.प्र. ऊर्जा विकास निगम गिरीश, प्राचार्या शासकीय पॉलेटेक्निक महाविद्यालय सोनल भाटी, म.प्र. विद्युत मण्डल के डिविजनल इंजीनियर, दधीचि रेवडिया, नगर निगम देवास विद्युत विभाग की उपयंत्री, पलक श्रीवास्तव, आशीष बंसल, साकेत भिमटे, अनिल मिश्रा, महाविद्यालय के विद्यार्थीण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
अक्षय ऊर्जा अधिकारी, म.प्र. ऊर्जा विकास निगम गिरीश चुलेट ने मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत ऊर्जा बचत, अक्षय ऊर्जा, सोलर वॉटर हीटर एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने इसके महत्व को बताया।
इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नेशनल सोलर रूफ टॉप पोर्टल, नईदिल्ली एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, नईदिल्ली, भारत सरकार के रजिस्टर्ड चैनल पार्टनर, चयन अग्रवाल सी.ई.ओ. ने सोलर रूफ टॉप संयंत्र, सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर की तकनीकि जानकारी प्रदान की एवं घरेलू संयंत्र पर उपलब्ध भारत सरकार/ म.प्र.शासन की सब्सीडी योजना की जानकारी भी इनके द्वारा प्रदान की गई। कार्यशाला में प्राचार्या सोनल भाटी ने बताया कि ऊर्जा बचत एवं नवकरणीय ऊर्जा संसाधनों का उपयोग के बारे में जानकारी तथा सभी से आग्रह किया कि वे इनका उपयोग करें।


