इंदौर से हरदा जा रहे थे मंत्री रास्ते में सतवास आता है जहा पर मध्यरात्रि में सड़क पर रास्ते में डंपर खड़ा हुआ था।जो खराब था। मध्य रात्रि में ही जनता को मंत्री का मूवमेंट पता चला तो उन्होंने रात्रि में ही मंत्री की कार का घेराव कर दिया और उन्होंने बताया कि इस डंपर की वजह से कई एक्सीडेंट हो रहे है। कृपया कुछ करें। फिर क्या था कृषि मंत्री कमल पटेल ने जायजा लिया वीडियो बनाया और जा धमके रात्रि में सतवास थाने पर। टीआई को बुलाया पूरी स्थिति को बताया, समझाया और जब टीआई को समझ में नहीं आया तो मंत्री जी ने नाराज होकर कहा कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई आप सब के विरुद्ध की जाएगी।