सोनकच्छ से सौरभ पुरोहित की रिपोर्ट सिविल अस्पताल में बनने वाले नवीन भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग..
पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने लगाया आरोप
घटिया सामग्री के उपयोग पर कहा*मानवता* मर गई
देवास जिले के सोनकच्छ से.. स्थानीय सिविल अस्पताल में नवीन भवन निर्माण कार्य हो रहा है, जहां पर ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आपको बता दें कि आठ करोड़ रुपए लागत से बन रहे इस नवीन भवन निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बालु बालू रेत के साथ उस से मिलती जुलती लाला रंग की मुरम मिलाईं जा रही है वहीं काली रेत की जगह धुल वाली काली चुरी का उपयोग भवन निर्माण में किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जब क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को बताया गया तो उन्होंने कहा कि लगता है मानवता मर गई है। अस्पताल के नवीन भवन निर्माण हेतु हमने करोड़ों रुपए दिए लेकिन भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जो खुलेआम भ्रष्टाचार को दर्शाता है। वर्मा ने जिला कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी को इस तरफ ध्यान देने को कहा है।
बाइट सज्जन सिंह वर्मा
सोनकच्छ से सौरभ पुरोहित


