Type Here to Get Search Results !

बास्केटबॉल खिलाड़ी मोईन खान देवास का नाम किया रोशन



बास्केटबॉल खिलाड़ी मोईन खान देवास का नाम किया रोशन



-------


देवास 08 मई 2023/ शासन के खेल विभाग में प्रशिक्षण पाकर अब जिले के खिलाड़ी अपना और अपने जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में देवास के होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी मोईन खान हैं।


बॉस्केटबॉल खिलाड़ी मोईन खान ने बताया कि उनके पिता शा. स्कूल में शिक्षक के पद पदस्थ है और वे भी बास्केटबॉल के खिलाड़ी रहे है। खेल और युवा कल्याण विभागीय सेंटर में मोईन ने प्रशिक्षक प्राप्त कर अपनी मेहनत व लगन से प्रतिभा को दिशा दी। फलस्वरूप 14 वर्ष की उम्र में ही 12 से 16 अक्टूबर 2018 राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता जबलपुर दिनांक 28 अगस्त से 01 सितम्बर 2019 राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता ग्वालियर दिनांक 17 से 22 नवम्बर 2019 राष्ट्रीय बास्केबॉल प्रतियोगिता, सहित जनवरी 2023 में ओपन जुनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बैंगलोर में भी प्रतिभागिता की मोईन के परिवार ने बास्केटबॉल केन्द्र कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर में उपलब्ध सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया का आभार व्यक्त किया।