Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में भी भाजपा में बढ़ती गुटबाजी का खामियाजा भाजपा को विधानसभा चुनाव में परेशानी हो सकती हैं

मध्यप्रदेश में देखा जाए तो भाजपा में भी कांग्रेस पार्टी की तरह गुटबाजी का उदय हो गया है जब जब अपने नेता को कोई बड़ा पद मिल जाता है तो उस गुट के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उम्मीद बढ़ जाती है ऐसी परिस्थिति में वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे कार्यकर्ता वह नेताओं को अपने अनुरूप पद सम्मान नहीं मिलता जिसके कारण उन्हें अपमान व उपेक्षा सहनी पड़ती है गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भी सत्ता व संगठन में काफी खींचतान मची हुई है अगर वक्त रहते भाजपा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो मध्यप्रदेश में कांग्रेश उनके किले में सेंध लगा सकती है जिस प्रकार विगत दिनों मे भाजपा के राजनीति के संत कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी की कांग्रेसमें जाने की तमाम बातें सामने आ रही हैं इनके अलावा भी विधानसभा चुनाव के पहले कई व अन्य नेता भी टिकट ना मिलने की स्थिति में कांग्रेश का दामन थाम सकते हैं








*जब वर्षों कौ सेवा और समर्पण की उपेक्षा अपनी ही पार्टी मे हो तब असहनीय पीड़ा होती है ।राजनीति के संत ,पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र,पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपनी उपेक्षा ,तिरस्कार अपमान से बगावत पर उतर आये हैं । देवास जिले की बागली को भाजपा का किला बना देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ,सांसद स्वर्गीय कैलाश जोशी के सुपुत्र  योग्य,सरल और समर्पित पूर्व मंत्री दीपक जोशी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना मे करोड़ों के घपले,घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला तब वह भ्रष्टों की आंखों मे किरकिरी बन गये।*


*6 मई को भोपाल में ले सकते हैं  कांग्रेस की सदस्यता?*

दीपक भैया के निकटतम सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो यह पता चलता है कि दीपक जोशी जी जल्दी ही  कांग्रेस मे जाकर  भ्रष्टों को आइना दिखाएंगे । पार्टी की सदस्यता भी  लेंगे।  पूर्व सीएम के  सुपुत्र ने  कहा-जो सम्मान और सहयोग देगा, मैं उसके साथ हूं । पार्टी मे दीपक जोशी की लगातार उपेक्षा और अपमान के बाद  जब  दीपक जोशी ने अपना भविष्य तलाश किया तब यह कांग्रेस मे दिखाई दिया । विश्वास किया जा सकता है कि 6 से 7 मई तक दीपक जोशी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते  हैं ।


*देवास सहित कई  विधान सभाओ को  प्रभावित कर सकते हे जोशी*

भ्रष्टों की लंका मे आग लगा देने वाले दीपक जोशी के विरुद्ध भाजपा मे ही षडयंत्रपूर्वक असहयोग ,अपमान और उपेक्षा का जाल बिछाया गया ,उनके समर्थकों को पार्टी से निष्कासित कर प्रताडि़त भी किया जाने लगा तब दीपक जोशी द्वारा बगावत का बिगुल बजा दिया गया । भाजपा के मध्यप्रदेश प्रमुख पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से दुखी जोशी की कांग्रेस के कद्दावरों से मुलाकात सोशल मीडिया पर प्रचारित होने के बाद देवास से भोपाल तक एक ही चर्चा रही कि दीपक भैया जल्दी ही कांग्रेस मे शामिल होने  वाले हैं। अपने पिता की तरह उनकी साफ छवि है और उनका कांग्रेस में जाना निस्संदेह सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका होगा।


*कांंग्रेस को फायदा भाजपा को हो सकता बड़ा नुकसान*

दीपक जोशी के कांग्रेस मे आने से पार्टी की शक्ति बढ़ेगी और भाजपा का भविष्य धुंधला हो सकता है ।दीपक जोशी की मीडिया से चर्चा मे यही संकेत मिल रहे हैं की जनसंघ के दीपक अब कांग्रेस पार्टी क स्वर्णिम भविष्य बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान  देंगे।