Type Here to Get Search Results !

ऑक्सीजन प्लांट का किया गया औचक निरीक्षण

 

 सोनकच्छ  कल्किराज डाबी-----ऑक्सीजन प्लांट का किया गया औचक निरीक्षण




कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर प्रतिक राव संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप शिवा द्वारा पूर्व में शासकीय अस्पताल सोनकच्छ की अव्यवस्थाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर  संयुक्त रूप से किए गए निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं  के संबंध में पालन प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया था जिसके तारतम्य में सीबीएमओ एवं अन्य डाक्टर एवं कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए थे एवम तत्काल  व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देश दिए गए थे  संदीप शिवा द्वारा आज  शासकीय अस्पताल का पुनः औचक निरीक्षण किया गया जहां पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र ओरिया ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कराया तथा ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन  कक्ष में  सप्लाइ  होना दिखाया गया उसके पश्चात ड्रेसिंग रूम में आवश्यक रूप से लगने वाले ऑक्सीजन सिलेण्डर  की लगाए गए  है  तथा अब 24 घंटे ऑक्सीजन की उपलब्धता अस्पताल में सुनिश्चित कर ली गई है उक्त के  संबंध में जानकारी से  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप शिवा द्वारा कलेक्टर महोदय को अवगत करवाया गया इस अवसर पर नायब तहसीलदार लखनलाल सुनानिया एवं निर्वाचन सुपरवाइजर धीरज सिंह राजपूत हल्का पटवारी लक्ष्मी नारायण पाटीदार उपस्थित थे।