Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखंड में निर्मित अमृत सरोवरो का किया निरीक्षण

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखंड में  निर्मित अमृत सरोवरो का किया निरीक्षण







-----------

जिले के सभी विकासखंडों में 20-20  नये अमृत सरोवरो के  लिए स्थान चिन्हित करें - कलेक्टर श्री गुप्ता 

 -----------

जिले में 98 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य , 61 अमृत सरोवरो का कार्य पूर्ण,  शेष अमृत सरोवरों का कार्य प्रगतिरत

----------

     देवास, 22 मई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बागली विकासखंड में बनाये गये अमृत सरोवरो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी विकासखंडों में 20-20  नये अमृत सरोवर बनाने के  लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिले में 98 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 61 अमृत सरोवरो का कार्य पूर्ण हो गया है एवं शेष अमृत सरोवरों का कार्य प्रगतिरत है। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सीईओ जनपद पंचायत बागली श्री प्रभांशु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखंड के ग्राम घटियागयासुर में 15 लाख की लागत से बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि  तालाब के दोनों और पेड़ लगाए। सरोवर के टॉप को व्यवस्थित करे।

     कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखंड के ग्राम शिवपुर मुंडला  में 15 लाख की लागत से बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब के दोनों और पेड़ लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अमृत सरोवर में समिति द्वारा मछली पालन किया जाएगा।

      कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम डिगोद और नानूखेड़ा में 15-15 लाख की लागत से  बनाए गए अमृत सरोवरों का भी निरीक्षण किया और सरोवर के दोनों और पेड़-पौधे लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।