Type Here to Get Search Results !

सहकारी समितियों के समस्त पात्र कृषकों को मिलेगी खाद

 सहकारी समितियों के समस्त पात्र कृषकों को मिलेगी खाद


------------

देवास, 03 मई 2023/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास के विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन की अग्रिम खाद भंडारण योजना के तहत आगामी खरीफ सीजन 2023-24 के अंतर्गत फसल बोवनी हेतु सहकारी समितियों के समस्त पात्र किसानों को पात्रतानुसार खाद प्राप्त होगी। जिले में स्थित सहकारी समितियों में पूर्व से उपलब्ध रासायनिक खाद (यूरिया एवं डीएपी, एनपीके) वर्तमान में सहकारी समितियों द्वारा किये गए खाद भंडारण स्थिति की समीक्षा किये जाने उपरांत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रषासक मान0 कलेक्टर महोदय जिला देवास द्वारा जारी निर्देशानुसार सहकारी समितियों के समस्त पात्र कृषको को खाद वितरण किया जाना है। पात्र कृषक सहकारी समितियों से क्रेडिट कार्ड योजनांतर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अपनी पात्रतानुसार खाद का उठाव तत्काल सहकारी समितियों से कर लें, ताकि पीक सीजन में किसानो को परेशानी का सामना न करना पडे।