‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में आयोजित शिविरों का सतवास,कांटाफोड़ और लोहारदा में डिप्टी कलेक्टर श्री मालवीया ने किया निरीक्षण
------------
देवास जिले में अभियान में कांटाफोड, लोहारदा और सतवास में बी-1 वाचन किया, नामांतरण आवेदन प्राप्त किये तथा नि:शुल्क खसरा नकले व नक्शा प्रतिलिपि का नागरिकों को किया वितरण
-------------
देवास 12 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम में शहरीय, नगरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर श्री आनन्द मालवीया द्वारा तहसील सतवास व इसके अंतर्गत आने वाले नगरीय क्षेत्रों कांटाफोड़ व लोहारदा में अभियान का निरीक्षण तहसीलदार सतवास श्री गोविंदसिंह ठाकुर के साथ किया।
हल्का पटवारी श्री गिरवरसिंह चौहान व श्री रामोतार जोनवाल द्वारा बी-1 वाचन किया गया। जिसमें 05 नागरिक कांटाफोड, 03 नागरिक लोहारदा और सतवास में 02 नागरिक फौत पाये गये तथा 08 कांटाफोड व 06 लोहारदा और सतवास में 12 रजिस्ट्री नामांतरण के आवेदन आये तथा कास्तकारों को नि:शुल्क राजस्व रिकार्ड की चालू खसरा नकले व नक्शा प्रतिलिपि का वितरण नागरिकों को मौके पर किया गया।
साथ ही नगर परिषदो कांटाफोड, लोहरदा व सतवास में स्वच्छता सर्वेक्षण व जनसेवा अभियान का निरीक्षण किया गया। सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक आवेदन जनसेवा अभियान के तहत प्राप्त हो इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा चिन्हीत सेवाओं का लाभ दिये जाने के लिये वार्डवार शिविर लगाये जाये।


