शासन की विवाह प्रोत्साहन योजना से पूजा पांचाल को दी दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
---
पांचाल दंपत्ति ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया धन्यवाद
--------
देवास, 03 मई 2023/ शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पाकर प्रदेश के नागरिकों को चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है। इन योजनाओं में बहुत से नागरिकों को संबल मिला है, वहीं अन्य महत्ती योजनाओं से प्रदेशवासियों को प्रोत्साहन भी मिला है। इन्हीं योजनाओं में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विवाह प्रोत्साहन योजना है, इस योजना से हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है तथा वे खुश होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
इन्हीं हितग्राहियों में श्रीमती पूजा पति मनीष कुमार पांचाल निवासी तिलक नगर देवास हैं। श्रीमती पूजा पांचाल ने बताया कि वे श्रवणबाधित दिव्यांगजन हैं। उन्हें सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजना विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का वर्ष 2020-21 में लाभ मिला है। जिससे मेरे जीवन में कई उल्लेखनीय बदलाव आएं हैं। यह योजना हमारे लिए मददगार बन रही है। वे बताती हैं कि पहले हमारी परिस्थिति बहुत खराब थी, लेकिन इस शासन की महत्ती योजना से हमारे जीवन में खुशियों की बहार आ गई है। इस योजना से लाभार्थी होने से वे और उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहा है।
