देवास जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव केन्द्रों में पदस्थ स्टॉफ की समीक्षा बैठक आयोजित
--------------
देवास 24 मई 2023/ देवास जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में जिले के नागरिकों को शासन की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जा रही है।
जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव केन्द्रों में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की समीक्षा बैठक सीएमएचओ डॉ एम.पी शर्मा ने की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों, अनमोल पोर्टल, एनसीडी पोर्टल एवं डिलेवरी पॉईंट के संम्बंध में समीक्षा की गयी। बैठक में डॉ. एम.एस गोसर, डॉ. शाहिद शेख, डॉ. अमरीन शेख, डीपीएम कामाक्षी दुबे, सुनिता सक्सेना, सहित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर और नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित था।
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि डिलेवरी पाईन्ट इंचार्ज नर्सिंग स्टॉफ और प्रभारी मेडिकल ऑफिसर अस्पताल में साफ-सफॉई, दवाईयों की उपलब्धता उपकरणों की क्रियाशीलता का निरन्तर निरीक्षण कर रिकार्ड अपडेट रखें। जिला स्तर की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्था मे बताई गयी कमियों और रिकार्ड को बिंदुवार अपडेट किया जावें। सुधारात्मक कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन भेजा जाये। कायाकल्प के अनुरूप सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। अस्पताल में किसी जांच उपकरण की आवश्यकता हो तो ब्लॉक या जिला स्टोर से प्राप्त करें और साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओ का समय-सीमा मे भुगतान किया जाये।

