Type Here to Get Search Results !

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित




-----------


 विधिक जागरूकता शिविर में सामाजिक संस्थाओं ने जेल बंदियों के लिए भेंट किये पंखे


-----------


     देवास, 16 मई 2023/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह द्वारा विधिक सहायता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लीनेंस स्टार क्लब देवास, लायंस क्लब देवास एवं गोल्डन होप फांउडेशन सामाजिक संस्था द्वारा जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे को जेल बंदियों को गर्मी से राहत के लिए पंखे भेंट किये।


     कार्यक्रम में लायंस क्लब की प्रमुख श्रीमती सुषमा अरोरा, लीनेंस स्टार क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा सोनी, सचिव श्रीमती मधु बंसल, कोषाध्यक्ष राजश्री सोनी, आशा पटेल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थें। इस अवसर पर गोल्डन होप फांउडेशन की ओर से भावना सोलंकी, श्री दीपक सोलंकी द्वारा पंखे भेंट किये गये। श्रीमती हिमानी मनवारे जेल अधीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था के सदस्य कुसुम अग्रवाल, सुश्री हिना राठौर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास का समस्त स्‍टॉफ उपस्थित था।