Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से देवास के श्री मुरलीधर मकवाना वायुयान से जाएंगे शिर्डी यात्रा पर


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से देवास के श्री मुरलीधर मकवाना वायुयान से जाएंगे शिर्डी यात्रा पर



--------- 

तीर्थ यात्रीगण प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों को हवाई जहाज से यात्रा कराने पर प्रदेश सरकार को दे रहे हैं धन्यवाद

--------

       देवास 25 मई 2023/ प्रदेश सरकार की महत्ती योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से मुझे हवाई जहाज के माध्यम से शिर्डी जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यात्रा पर जाना और वो भी हवाई मार्ग मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उक्त बातें देवास के श्री मुरलीधर पिता भेरू सिंह मकवाना निवासी बिहारीगंज  देवास ने कही।

यात्री श्री मुरलीधर मकवाना ने बताया कि उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन किया, जिसमें उनका नंबर आया। वे बताते हैं कि मैं यात्रा में मेरा नंबर आने से मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे जीवन में कभी हवाई जहाज में बैठेंगे, लेकिन यह सब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज से यात्रा कराने से संभव हो सका है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को ट्रेन के द्वारा भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है, अब प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा कराना प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से दिनांक 26 मई को देवास जिले के 32 यात्री वायुवान के माध्यम से शिर्डी के लिए रवाना होंगे, जहां वे शिर्डी के सांई बाबा के दर्शन करेंगे। इस यात्रा के प्रति जिले के बुजुर्गों में अपार उत्साह दिखाई दे रहा है।