देवास
भाजपा पार्षद देखेंगे द केरेला स्टोरी मूवी
केरल में लड़कियों पर हो रहे अत्याचार और सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म द केरेला स्टोरी मूवी
शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज हुई और इसे देश वासियों द्वारा पसंद भी की जा रही है, इसी को देखते हुए आज देवास नगर निगम के सभी भाजपा के विचारधारा के पार्षदगण मिलकर आज दोपहर 3 बजे इस मूवी को देखने जाएंगे,, भाजपा जिलाध्यक्ष, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और महापौर भी सभी पार्षदों के साथ द केरेला स्टोरी मूवी देखने जाएंगे, गौरतलब है की कल ही देवास शाजापुर लोकसभा सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ये मूवी देखकर के आ चुके है, ज्ञात हो की भाजपा की प्रदेश सरकार ने द केरेला स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया है, फिल्म विश्लेषकों भी इस फिल्म के रिव्यू भी अच्छे दे रहे हैं और फिल्म की रेटिंग 96परसेंट पर चलकर इसकी खासी प्रशंसा की हो रही है, कल ही कर्नाटक की चुनावी रैली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने द केरेला स्टोरी की प्रशंसा करते हुए कहा की बीते कुछ वर्षों में आतंकवाद का एक और स्वरूप पैदा हो गया है, बम और बंदूक की आवाज तो सुनाई देती है लेकिन ये आतंकवाद समाज को अंदर से खोखला कर रहा है जिसकी आवाज तक नहीं होती , ऐसी आतंकी साजिश पर बनी द केरेला स्टोरी केरल राज्य में हुई लव जिहाद और आतंकी साजिश पर खुलासे की फिल्म है । इस फिल्म को और प्रचार प्रसार करने की दृष्टि से देवास के सभी पार्षद मिलकर के इस द केरेला स्टोरी देखेंगे उक्त जानकारी नगर निगम के पार्षद दल के कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने दी ।
