नोटबंदी से ना तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ ना काला धन आया नहीं आतंकवाद खत्म हुआ: *दिग्विजय सिंह*
*मध्यप्रदेश से अब भाजपा का उठावना तय है*
नोटबंदी से लेकर भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देवास बैंक नोट प्रेस के नाम से जाना जाता है। मोदी जी जब भी जापान जाते हैं कुछ ना कुछ नया करके आते हैं 2016 में उन्होंने जापान से मुस्कुराते हुए ताली बजाते हुए घोषणा की थी के देश में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाते हैं। अब फिर जापान गए हैं इस बार उन्होंने 2000 रुपए का नोट बंद कर दिया । नोटबंदी के पीछे तर्क दिया था कि भ्रष्टाचार समाप्त होगा, काला धन समाप्त होगा, आतंकवाद खत्म होगा लेकिन ना तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ , न काला धन समाप्त हूवा,आतंकवाद पर कोई लगाम नहीं है । उल्टे स्विस बैंक में 25000 हज़ार करोड़ रुपए जमा हो गए ।
कहां गया कि नकली नोट खत्म हो जाएंगे लेकिन गुजरात में नकली नोट चल रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार बढ़ेगा हमने रिजर्व बैंक के गवर्नर से पूछा कितने नोट डिसट्राई किए गए उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया बल्कि यह कहा कि 99 .78 पर्सेंट नोट वापस आ गए ।इसका मतलब है कि फेक करंसी भी वापस आ गई। नेपाल ,बांग्लादेश, भूटान में भारतीय करेंसी चलती है उसका क्या हुआ आज तक पता नहीं चला। मोदी जी के राज में भ्रष्टाचार चरम पर हुआ हे । इसी के साथ मध्य प्रदेश कि शिवराज सिंह सरकार पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास में दो-दो बार सार्वजनिक मंच से घोषणा कर चुके हैं कि पेकी के प्लाट पर निर्माण की अनुमति दी जाएगी लेकिन उसका कुछ भी नहीं हुआ । मध्य प्रदेश पहला शहर देवासी हे जहां नजूल की एनओसी लागू की गई है । मध्यप्रदेश में बच्चों की यूनिफॉर्म, पोषण आहार मे घपला हुआ है ,डंपर कांड, व्यापम भर्ती में गड़बड़ी हुई है भर्ती के नए नियम बनाए एग्जाम लेने के लिए ब्लैक लिस्ट कंपनी को चुना गया। इसी के साथ दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि कैलाश जोशी जैसा कोई ईमानदार नेता नहीं है दीपक जोशी का देवास में तीन कमरों का घर है जब की शिवराज सिंह चौहान ने 2018 में अपने चुनावी फार्म भरा तो साढे नो करोड़ की संपत्ति बताई । इसी के साथ 2000 का नोट बदलने को लेकर 4 माह का समय दिया जाने पर भी उन्होंने कहा कि यह बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने का षड्यंत्र है। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा, दीपक जोशी आदि गणमान्य उपस्थित थे।
*लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहें... लड़ाई लड़ोगे तो जीत जाओगे*
स्थानीय मंडी धर्मशाला में आयोजित विधानसभा 171 के कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है मैं पुलिस की इंटेलिजेंस पर भरोसा नहीं करता हूं पहली बार मुझसे कहा कि आप की सरकार नहीं बन रही है सरकार बन गई ।दूसरी बार फिर कहा कि सरकार नहीं बन रही है तो बन गई । तीसरी बार कहा कि आप की सरकार बन रही है तो सरकार नहीं बनी। हमें अपने काम पर पूरी ईमानदारी के साथ लगना है हमारा उम्मीदवार सिर्फ हाथ का पंजा है ।उम्मीदवार कोई भी हो हमें उससे कोई मतलब नहीं है हमें तो सिर्फ पंजे पर ही ध्यान देना है। इसी के साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कहा कि हमें शपथ लेना होगी की हम कांग्रेस पार्टी का काम पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे जो कांग्रेस पार्टी के साथ गड़बड़ करेगा उसे हमारे साथ रहने का अधिकार नहीं रहेगा आप लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहें लड़ाई लड़ोगे तो जीत जाओगे ।
इस पूरे आयोजन में पूर्व मंत्री दीपक जोशी छाये रहे उन्होंने भाजपा के अनिल माधव दवे की पुस्तक का सन्दर्भ देते हुवे कहा कि देवास के दो राजाओ की गद्दारी के कारण राघोगढ़ व एक अन्य राज्यों को 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के हाथों शहीद होना पड़ा था।
साथ ही उन्होंने पुर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से सहयोग मांगते हुए कहा कि यदि आप साथ दे तो देवास विधानसभा में भी कांग्रेस सफलता प्राप्त कर सकती है ,यदि यह कहकर उन्होंने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव की यादें ताजा कर दी जिसमें सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के थावरचंद गेहलोद को हराया था उस समय देवास भाजपा के सहयोग से लगता है कि अब यह लड़ाई बहुत आगे तक जाएगी ।
इसी के साथ पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि हम कन्नौद खातेगांव हाटपिपलिया विधानसभा का चुनाव जीतेंगे जहां तक देवास की बात है यहां हमें शहर की नई नई बस्तियों में जाकर काम करना होगा शहर के नए हिस्सों में सेंध लगाना होगी तब सफलता मिलेगी। आज 1990 के बाद से देवास का विकास रुक गया है भ्रष्टाचार चरम पर है अब 40/ कमीशन नहीं देवास में 80/ कमीशन खाया जाता है एक तरह से डकैती डाली जाती है ।अपने आप को जो मामा कह रहे हैं वह कलयुग के मामा हैं इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इसी के साथ जोशी ने कहा कि कांग्रेस लंबी विरासत के साथ काम करती है हमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। यह पहला मौका था जब सभी महिलाओं को मंच पर सामने बैठाया गया था दिग्विजय सिंह जी सहित सभी वरिष्ठ नेता मंच के सामने सबसे पीछे की ओर बैठे थे मंच पर दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा सहित प्रभारी एवं पर्यवेक्षक सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। जनसंवाद कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए आगामी समय में होने वाले चुनाव को लेकर अनेक सुझाव दिए जिसे सिंह ने नोट किए कार्यक्रम का संचालन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया है व आभार शौकत हुसैन ने माना ।

