Type Here to Get Search Results !

देवास पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया जा रहा समर केम्प का आयोजन

 पुलिस महानिदेशक भोपाल महोदय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों के परिजन हेतु समर कैंप का आयोजन पुलिस लाइन में किया जा रहा है उक्त समर कैंप में जहां एक और उनके बच्चों हेतु विभिन्न खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स आयोजित किए जा रहे हैं जैसे सिलाई कढ़ाई मेहंदी लगाना ब्यूटी पार्लर का कोर्स इत्यादि समर कैंप का प्रतिदिन आगाज योगा एवं फिटनेस की गतिविधियों से किया जाता है समर कैंप के दौरान भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्वास्थ्य वर्धक नाश्ता भी दिया जा रहा है