विगत दिनों मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में लाडली बहना सम्मेलन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री ने शिरकत करते हुए 2 विधानसभाओं की जी का जंजाल बनी लैंड पूलिंग योजना को निरस्त करने की मौखिक घोषणा मंच से कर दी जिससे कि हाटपिपलिया विधानसभा बहुत देवास विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र जोकि लैंड पुलिंग योजना अंतर्गत आते है वहां पर भारतीय जनता पार्टी का काफी विरोध हो रहा था मुख्यमंत्री की घोषणा करने से यह दोनों विधानसभा में भाजपा को आना जाना काफी सुविधाजनक रहेगा नहीं तो विकास यात्रा के दौरान काफी नाराजगी उठानी पड़ी थी वैसे भी दीपक जोशी के कांग्रेसमें जाने के बाद भाजपा में जो लोग निर्वासित जीवन जी रहे हैं उनके पास बहुत कुछ बोलने व बताने का मौका इस विधानसभा चुनाव में होगा क्योंकि अब भाजपा एक सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आ रही है तो कुछ गलतियां भी उनके द्वारा की जा रही है जैसे कांग्रेसमें गुटबाजी की समस्या है वैसे ही भाजपा में भी अब सत्ता व संगठन की तलवारे आपस में टकराने को बेकरार हैं जहां कांग्रेस ने भाजपा से सीखा है कि विधानसभा लेवल से पन्ना प्रमुख तक कैसे मैनेजमेंट किया जाता है वैसे ही कांग्रेस ने मंडल स्तर से लेकर मेरा बूथ लेवल तक विधानसभा वार तैयारी कर रखी है अभी तो भाजपा में यह चलना है कि नए-नए लोग जिन को जिम्मेदारियां दी गई थी वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा ना करते हुए सिर्फ सत्ता की मलाई काट रहे विगत दिनों दीपक जोशी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में कांटा फोड़ लोहारदा व अन्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास में जो करोड़ों के घोटाले हुए थे उनकी बात उन्होंने भाजपा के संगठन में पहुंचाई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई वैसे ही देवास में भी प्रधानमंत्री आवास जो कि पात्र हितग्राहियों को ना देकर अपने-अपने वालों को देकर यहां भी घोटाला हुआ है जब घोटाले की बात आई तो जांच का भरोसा देकर जांच अभी तक जारी है किसी पर भी कोई कार्यवाही नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं की गई यह घोटाला ग्रामीण क्षेत्र के प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत घोटाले से भी बड़ा घोटाला है अब जनता को जांच का इंतजार है साथ ही देवास में गाहे-बगाहे पीडीएस का राशन अन्य प्रदेशों के व्यापारी कौड़ियों के दाम खरीद कर अन्य प्रदेशों में ले जा रहे हैं यहां पर भी पीडीएस माफिया काम कर रहा है वैसे भी देवास में कांग्रेश के प्रत्याशी का चयन दिग्विजय सिंह की सहमति के बिना नहीं होगा वही हाटपिपलिया क्षेत्र में भी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ही फाइनल करेंगे बागली विधानसभा में कांग्रेस का टिकट दीपक जोशी की सहमति से होगा सोनकच्छ में तो सज्जन भैया खुद ही लड़ेंगे और खातेगांव से कांग्रेस के युवा नेता मनीष चौधरी जोकि विगत कुछ वर्षों से वहां पर मैदानी रूप से सक्रिय होकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं तथा वर्तमान में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गुड लिस्ट में है इस तरह से पांचों विधानसभा में कांग्रेश के पांचो प्रत्याशी का चयन इसी के अनुसार होगा शेष अगली चलो चौराहे की चर्चा पर
.jpeg)