गेहूँ उपार्जन की अवधि में वृद्धि अब 20 मई तक किया जायेगा उपार्जन
-------------
देवास 10 मई 2023/ प्रदेश में वर्ष 2023-24 में गेंहूँ उपार्जन की अवधि में 20 मई 2023 तक वृद्धि की गई है। प्रदेश में असमायिक वर्षा के कारण कई किसान अपनी उपज का समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर पाये हैं। राज्य शासन द्वारा किसान हित में निर्णय लेते हुए गेहूँ उपार्जन की अवधि में वृद्धि की है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग में उपार्जन 12 मई 2023 एवं शेष संभागों में 15 मई 2023 तक किया जाना था। उपार्जन अवधि में वृद्धि किये जाने से किसानों को राहत मिल सकेगी।