देवास जिले में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन अब 09 जून को
-----------
जिले के युवा कलाकार युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 31 मई तक कराये पंजीयन
-----------
चित्रकला, कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम विधाओं में होंगी प्रतियोगिता
-----------
देवास, 17 मई 2023/ नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक अरविन्द श्रीधर ने बताया कि देवास जिले में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन अब 09 जून को होगा। जिले के युवा कलाकार युवा उत्सव में भाग लेने के लिए अब 31 मई तक पंजीयन करा सकते है। युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु समूह के छात्र अथवा गैर छात्र युवा भाग ले सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित विजेता युवाओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसी तरह राज्य स्तरीय विजेता राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग ले सकेंगे।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक अरविन्द श्रीधर ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता "अमृत काल के पंचप्रण" पर केंद्रित होगी, जबकि मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता लैंडस्केप, नेचर, एनिमल, आर्किटेक्चर, पोट्रेट पर केंद्रित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पारंपरिक लोक सांस्कृतिक विधा को शामिल किया जाएगा।
जिला स्तर से लगाकर राष्ट्रीय स्तर तक आकर्षक पुरस्कार राशि विजेताओं को प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए कार्यालय नेहरू युवा केंद्र एच.आई.जी. 30, विजय नगर, देवास अथवा स्थानीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केंद्र देवास श्री अनिल जैन के मोबाइल नंबर 9926408003) एवं जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना श्री प्रमोद पलासिया के मोबाइल नंबर 9893926521 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
