Type Here to Get Search Results !

देवास कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता..... मिर्च पावडर डालकर व्यापारी से लूट व डकेती की योजना बनाते 04 बदमाश गिरफ्तार.....

 देवास -: 


देवास कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता.....


मिर्च पावडर डालकर व्यापारी से लूट व डकेती की योजना बनाते 04 बदमाश गिरफ्तार.....


आरोपीयो के पास 02 पिस्टल, 02 चाकू, 01 मोटर साइकिल जब्त.....


देवास। 

पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के निर्देशन में  चल रही वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस व औद्योगिक पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से अलग-अलग औजार पकड़े गए वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा मोती 17.05.2023 की मध्यरात्रि

को पुलिस की सघन चैकिंग गश्त पार्टी टीम द्वारा व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूट व डकेती की योजना बनाते 04 व्यक्तियो

को गिरफ्तार किया गया है 01 बदमाश फरार है। टीम के द्वारा उक्त बदमाशों की तलाशी लेते इनके पास से 02 पिस्टल, 02 धारदार चाकू तथा 01 मोटर साइकिल जब्त की गई। उक्त बदमाशो से सख्ती से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि वो सोनकच्छ के एक व्यापारी की आंखो में मिर्ची का लाल पावडर फेंककर लूटने की योजना बना रहे थे उक्त सभी व्यापारीयो के विरूद्ध अपराध 473/17.05.2023 धारा 399,402 भादवि 25,27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।