ब्रेकिंग न्यूज़ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश*
*चार आरोपी गिरफ्तार। नो लाख से अधिक का माल जप्त।*
देवास सोनकच्छ
कल्किराज डाबी
मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की भागसरा रोड एक व्यक्ति चोरी की मोटर साईकल लेकर जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी सोनकच्छ अपनी टीम लेकर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देख मोटर साईकल लेकर भागने लगा। जिसे तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे गये आरोपी से टीम के द्वारा पुछताछ करने पर अपना नाम सुरज उर्फ आरु पिता भेरूसिंह दोशी निवासी नागझिरी सोनकच्छ को बताया। उक्त वाहन के नम्बर को व्ही. डी. पोर्टल सॉफ्टवेयर में चैक करने पर गाडी थाना सोनकच्छ से चोरी होना पाया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि हेमन्त कंजर, क्रिश कंजर अपने अन्य साथीगणो के साथ मिलकर देवास इंदौर, सिहोर, भोपाल व अन्य जिलो से वाहनो की चोरी करते हैं। तथा चोरी के वाहन रफा-दफा करवाने, वाहन को बेचने व वाहनो को वाहन मालिक को वापस लौटाने के लिए आरोपी सुरज से संपर्क करते थे। हेमन्त कंजर के द्वारा प्रत्येक वाहन पर 2 हजार रुपये लेता था। हेमन्त के द्वारा लगभग 9 दो पहिया वाहन सुरज को दिये गये है। जिसमें , आरोपी द्वारा कुल 6 दो पहिया वाहन को ओने पोने दाम में बेचा गया। आरोपी सुरज से कुल 3 दो पहिया वाहन एवं अन्य बेचे गये 6 दो पहिया वाहन जप्त किये गये है। कुल वाहनों की किमत लगभग 9 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया गया।
तरीका वारदात वाहन चोर गिरोह सुनसान इलाको मे रेकी कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते है।
जप्तशुदा सामग्री 2 बुलेट, 4 स्प्लेंडर,2 एच एफ डीलक्स व1 एक्टिवा, कीमती लगभग 9 लाख का मश्रुका का जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
सुरज उर्फ आरु पिता भेरु दोसी उम्र 23 साल निवासी नागझिरी सावेंर सोनकच्छ।
शाहरुख पिता शाबीर खान उम्र 22 साल नि. भौसले कॉलोनी देवास ।
सोनु शेख पिता इसरार शेख उम्र 20 साल निवासी भौसले कॉलोनी बीएनपी रोड देवास ।
देवेन्द्र यादव पिता धनश्याम यादव उम्र 19 साल निवासी कालीसिंरध सोनकच्छ । आपराधिक रिकार्ड :-
सुरज उर्फ आरु पिता भेरु दोसी उम्र 23 साल निवासी नागझिरी सावेंर सोनकच्छ।