देवास कांग्रेसी नेता पंडित रितेश त्रिपाठी आज गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे उन्होंने बताया कि पूर्व में दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देवास में नजूल वह छोटे प्लाटों के निर्माण के लिए कोई भी अनुमति आवश्यक नहीं है मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा है पूर्व में दो बार की जा चुकी हैं वह भी नगरी निकाय चुनाव के दौरान लेकिन आज भी नगर की पुरानी संपत्तियों को नजूल विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है वही छोटे प्लाटों को भवन निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही अभी कुछ महीने पहले एक छोटे मकान पर गरीब वर्ग के व्यक्ति ने अपना मकान बनाया था तो नगर निगम के तथाकथित अधिकारी ने उसे बुलडोजर से तोड़ दिया था तोड़ने का कारण बिना नक्शे के निर्माण करना बताया गया जबकि उक्त अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को विश्वास में नहीं लिया गया था वैसे ही जिला चिकित्सालय देवास में कहने को तो ट्रामा सेंटर काफी वर्षों पहले बन चुका है लेकिन उसमें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय का कार्यालय चल रहा है गौरतलब है कि देवास जिला चिकित्सालय में अभी तक करोड़ों रुपयों के काम हो चुके हैं लेकिन न तो यहां पर डॉक्टरों की व्यवस्था है ना ही मेडिकल के स्टाफ की व्यवस्था है और ना ही ऐसे उपकरण जो कि यहां पर ऑपरेशन व अन्य चीजें यही की जा सके वैसी सुविधा नहीं है अभी बीच में तो कोरोना काल के दौरान आंखों के विभाग से एक आधुनिक मशीन ही गायब हो गई जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है देवास जिले के जिला चिकित्सालय में कोई भी आधुनिक संसाधन मौजूद नहीं है जिसके कारण यहां पर गंभीर अवस्था में लाए जाने वाले मरीजों को इंदौर रेफर करना पड़ता है इसी को लेकर के कांग्रेसी नेता रितेश त्रिपाठी ने बताया कि वह प्रतिदिन शहर में जितने भी महापुरुषों की मूर्ति लगी हुई है वहां पर प्रतिदिन 2 घंटे अपना धरना प्रदर्शन शांतिपर्वक करते रहेंगे
