Type Here to Get Search Results !

सिविल अस्पताल सोनकच्छ में विभागीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विकासखण्ड स्तरीय की समीक्षा बैठक आयोजित

 सिविल अस्पताल सोनकच्छ में विभागीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विकासखण्ड स्तरीय की समीक्षा बैठक आयोजित



------------


     देवास, 19 अप्रैल 2023/ देवास जिले में शासन के निर्देशानुसार जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है एवं समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमो के लक्ष्य अनुसार उपलब्धी की संस्थावार समय-समय पर समीक्षा कि जा रही है। डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक सिविल अस्पताल सोनकच्छ में आयोजित कि गयी। समीक्षा बैठक में शासन द्वारा संचालित महत्वपुर्ण कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम मे लक्ष्य के विरू़द्व प्रथम एएनसी पंजीयन, गर्भावस्था मे नियमित जांच, हाई रिस्क प्रबंधन एवं उपचार सेवायें, गर्भवती एवं शिशु टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड उपलब्धि सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की गयी है।


     उप स्वास्थ्य केन्द्रवार एवं वार्डवार समीक्षा कर की गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उच्च गुणवत्ता व स्वास्थ्य सेवायं प्रदान करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रसूति सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजन का समय पर लाभ देने के निर्देश दिए। समस्त कार्यकर्ताओं एबीसीडी सर्वे कर माइक्रोप्लान बनाने के लिए निर्देशित किया गया। परिवार नियोजन के अंतर्गत समस्त साधनों की हितग्राहियों के अनुरूप लक्ष्य पुर्ण करना, एनसीडी पोर्टल पर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और एनआरसी में अति गंभीर कुपेषित बच्चों को भर्ती कराने हेतु निर्देशित किया गया।


     समीक्षा बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र ओरिया, चिकित्सा अधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ राजेन्द्र गुजराती, श्रीमती कामाक्षी दुबे, जिला कम्यूनिटी मोबिलाईजर ओमप्रकाश मालवीय, जिला एम. एण्ड-ई करण सिंह सदावत, श्रीमती सुनीता सक्सेना, बी.ई.ई. श्री अशोक खाकरिया, बीपीएम श्री दीपक सिंह चौहान, बीसीएम श्री पवन सोनेर सहित अन्य कर्मचारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।