प्रधानमंत्री आवास योजना से श्री रामभाऊ का पक्का मकान का सपना हुआ पूरा
-----------
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से दे रहे धन्यवाद
-------------
देवास, 24 अप्रैल 2023/ प्रदेश सहित जिलें में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाये जा रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान बन से जाने हितग्राहियों एवं उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर परिषद कन्नौद के श्री रामभाऊ पिता कन्हैयालाल धुर्वे का पक्के मकान का सपना भी पूरा हुआ है। श्री रामभाऊ पिता कन्हैयालाल धुर्वे कहते है बारिश के मौसम में चैन की नींद सो सकेंगे। उनका पूरा परिवार बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
