Type Here to Get Search Results !

एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत बांस रोपण का रकबा बढ़ाने के लिए जिला पंचायत देवास में कार्यशाला का हुआ आयोजन

 एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत बांस रोपण का रकबा बढ़ाने के लिए  जिला पंचायत देवास में  कार्यशाला का हुआ आयोजन





---------

       देवास, 15 अप्रैल 2023/ एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत जिले में  बांस रोपण का रकबा बढ़ाने के लिए  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाल में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सिंह चौहान द्वारा किसानो को बांस लगाने के लिए प्रेरित किया।  कार्यशाला में  अनुविभागीय अधिकारी देवास श्री प्रदीप सोनी,  उपसंचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया, सीईओ जनपद पंचायत देवास श्री ब्रजेश पटेल, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री राजेन्द्र द्वेदी, सहायक संचालक कृषि श्री विलास पाटील, सहायक संचालक श्री ठाकुर, वन विभाग अधिकारी श्री सीएस चौहान एवं मप्र जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष व श्री धर्मेन्द्र सिंह राजपूत एवं किसान उपस्थित थे।

      उप संचालक कृषि श्री आर. पी. कनेरिया द्वारा कृषकों को फसल के विविधिकरण, प्राकृतिक खेती, बांस लगाने एवं नरवाई नही जलाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। आरटीशन कम्पनी के प्रबंधन दीपक खरे ने बांस (कंटगा) के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जमीन, नदी व नाले के पास हल्की जमीन जहां कृषक चाहे वह एक एकड़ में 110 पौधे 20-20 फीट की दूरी पर लगाए और इसके बीच में अंतरवर्तीय फसल 5 साल तक सकते है। साथ ही आलू, प्याज, लहसुन व गेंहू की फसल लगाकर आमदनी कर सकते है ।  आभार  एसएडीओ श्री आर.के. विश्वकर्मा  ने माना।