Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में साइंस फेयर का किया शुभारंभ

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में साइंस फेयर का किया शुभारंभ



----- 

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का किया अवलोकन, मॉडल के संबंध में ली जानकारी

---------- 

आप सभी विद्यार्थीगण आत्मनिर्भर भारत का भविष्य हैं, आप सभी अच्छे से पढ़ाई कर तरक्की करें-कलेक्टर श्री गुप्ता

---------

      देवास, 19 अप्रैल 2023/ आप सभी विद्यार्थीगण आत्मनिर्भर भारत का भविष्य हैं, आप सभी अच्छे से पढ़ाई कर तरक्की करें। आपकी तरक्की में देवास, मध्यप्रदेश और भारत की तरक्की है। इसलिए आप अच्छे से पढ़ाई करें तथा देश को आत्मनिर्भर भारत बनाएं। उक्त बातें कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में तीन दिवसीय साइंस फेयर का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती सोनल भाटी, रिसर्च् डेवलपमेंट प्रभारी/व्याख्याता श्रीमती शिवांगी मित्तल, महाविद्यालय के प्रोपेसर एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि वे इंजीनियरिंग में आगे बढ़ने के लिए नई तकनीकी से जुड़कर लगातार अपडेट रहें। आप लगातार अपडेट रहेंगे तो नई-नई तकनीक सीखेंगे, जिससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रत्येक मॉडल को देखा तथा छात्रों की सराहना की। छात्रों ने कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, वेबसाइट डिजाइन, मैथमेटिक्स के बार ग्राफ, एनवायरंमेंट एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के मॉडल का प्रदर्शन किया। इस साइंस फेयर का समापन 20 अप्रैल को होगा।

प्राचार्य श्रीमती सोनल भाटी ने महाविद्यालय में की जा रही गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई के संबंध में जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के आधार पर छात्रों को प्रोजेक्ट बेस्ड ज्ञान अधिक कारगर होगा। 

फेयर में विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि एवं उद्योग् प्रतिनिधियों ने भी सिरकत की| इस फेयर का प्रमुख आकर्षण वॉइस कंट्रोल्ड होम ऑटोमेशन सिस्टम, रोबो रेसर, विजिटर काउंटर, लाइन फॉलोअर, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन, द्रोण, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फायर डिटेक्टर रहे। उद्योग से आए प्रतिनिधि ने छात्रों को उनके नए इनोवेशन एक्सीडेंट कंट्रोल जो कि ड्राइवर के झपकी आने पर बज़र बजाकर एक्सीडेंट रोकने वाले मॉडल की सरहना की और वायरलेस मॉडल बनाने पर जॉब का ऑफर दिया। कार्यक्रम का समन्वय संस्था की रिसर्च् डेवलपमेंट प्रभारी/व्याख्याता श्रीमती शिवांगी मित्तल ने किया।