Type Here to Get Search Results !

विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा वृद्धाश्रम बसेरा में जागरूकता शिविर आयोजित

 विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा वृद्धाश्रम बसेरा में जागरूकता शिविर आयोजित




--------------


     देवास 20 अप्रैल 2023/ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पंच-ज अभियान अंतर्गत वृद्धाश्रम बसेरा देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती श्वेता अग्रवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, संस्था के संचालक दिनेश चैधरी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।


      शिविर में सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती निहारिका सिंह ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि अगर किसी प्रकार से उन्हें कानूनी सहायता या सलाह की जरूरत है तो वह विधिक सहायता के माध्यम से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पौधा रोपण के लिए पौधे प्रदान किए गए। गर्मी के मौसम में पंच-ज योजना के अंतर्गत जल जीव संरक्षण के लिए चिड़िया एवं पक्षियों को पानी के लिए सकोरे एवं दाने वृद्धा आश्रम में प्रदान किए गए। जिससे कि गर्मी के मौसम में चिड़िया को दाना पानी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना  के बारे में भी बताया गया एवं वृद्धजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।