Type Here to Get Search Results !

सोनकच्छ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े वाहन चोर, एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता

  अर्पित साहू -




सोनकच्छ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े वाहन चोर, एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता

सोनकच्छ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर पकड़े हैं, जिसको लेकर आज शुक्रवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। प्रेस वार्ता में एसएसपी मनजीत सिंह चावला ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान वीडी पोर्टल के माध्यम से वाहन चोर विनोद कंजर, गगन पिता बलवंत, राजेश उर्फ राजा पिता पर्वत लाल को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को अभिरक्षा में लिया गया है। एसपी ने बताया की इनके कब्जे से 9 से अधिक दोपहिया वाहन और तीन पानी की मोटर जब्त की गई है। कुल मशरुका 09 लाख का जब्त किया है। वहीं एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान यह दो आरोपी भागने की कोशिश भी कर रहे थे पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा है।