Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में ब्‍लॉक टोंकखुर्द के ग्राम देवगुडारिया में जल जीवन मिशन से हर घर नल से मिल रहा है जल


देवास जिले में ब्‍लॉक टोंकखुर्द के ग्राम देवगुडारिया में जल जीवन मिशन से हर घर नल से मिल रहा है जल




-----------


गांव में 81 लाख 48 हजार रूपये की लागत से जल वितरण नेटवर्क का किया निर्माण


----------


नल जल योजना से ग्राम देवगुडारिया के 478 परिवार परिवारों को नियमित मिल रहा पानी


-------------


     देवास, 19 अप्रैल 2023/ देवास जिले के ब्‍लॉक टोंकखुर्द के ग्राम देवगुडारिया में जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल मिल रहा है। ग्राम जिला मुख्यालय से 38 किलो मीटर दूरी पर है। ग्राम में 478 परिवार निवास करते है। ग्राम क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत बडा ग्राम है। ग्राम में पेयजल की बहुत समस्या बनी रहती थी। ग्राम में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिये जल जीवन मिशन के अंन्तर्गत नल जल योजना में ग्राम पंचायत में 81 लाख 48 हजार रूपये की लागत से 01 लाख लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण एवं पानी वितरण नेटवर्क का निर्माण किया गया है, जिसमें 2250 मीटर पाइप लाइन के माध्यम से ग्राम के हर घर में पेय जल उपलब्ध हो रहा है। योजना में 01 विधुत ट्रांसफार्मर के माध्यम से विधुत प्रदाय किया जार हा है। साथ ही 03 नलकुप एवं 01 सार्वजनिक कुओं के माध्यम से वर्तमान में सभी 478 घरो को पर्याप्त नियमित, शुद्ध पानी मिल रहा है।


     नल जल योजना के पूर्व ग्राम के अधिकांश परिवारों को पेयजल की व्यवस्था के लिये संघर्षो का सामना करना पडता था। उन्हें व्यक्तिगत ट्युबवेल एवं कुएं पर निर्भर रहना पडता था। ग्रीष्मकाल में तो यह समस्यां और बढ़ जाती थी। ग्रामीणजन खेत में बने कुओं एवं ट्युबवेल से पानी लाने के लिये विवश थे।


ग्राम पंचायत देवगुडारियां के श्री राहुल अटारिया ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन में नल जल योजना के माध्यम से नियमित एवं पर्याप्त जल मिल रहा है। श्रीमती प्रेमबाई का कहना है कि ग्राम में नल जल योजना आने से हम सभी महिलायें बहुत खुश है, क्योकि इस समस्या का सामना सबसे ज्यादा महिलाओं को करना पडता था। योजना के आने से शुद्धपानी मिल रहा है एवं पानी भरने में पूर्व में जो समय बर्बाद हो रहा था, अब ग्राम वालो का समय बच रहा है एवं हम मजदूरी, खेती तथा अन्य कार्यो में परिवार को समय दे पा रहे है। ग्राम में नल से शुद्ध पेय जल मिलने से बिमारियां भी कम हुई है।


     उपयंत्री श्री योगेश जैन ने बताया कि वर्तमान में सभी ग्रामवासियों को नल के माध्यम से जल मिल रहा है। ग्राम में पानी की गुणवत्ता एवं समय-समय प रपेयजल की जांच के लिये ग्राम पेयजल एवं स्वछता समिति के सदस्यों एवं 05 महिलाओं को विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही नल जल योजना के संचालन, नियमित क्रियान्वयन के लिये ग्राम सभा द्वारा ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। पेय जल उप समिति में 11 सदस्य है, जो कि पानी सप्लाय के सिस्टम के साथ ही अन्य जिम्मेदारिया संभालते है। विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उप यंत्री एवं अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर योजना का निरक्षण किया जा रहा है।