सफलता की कहानी
देवास विकासखण्ड के श्री विनोद ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना का लाभ लेकर स्थापित की बकरी पालन की इकाई
-----------
पशु पालन विभाग द्वारा उन्नत आहार, उन्नत तरीके से प्रबंधन, उपचार तथा टीकाकरण के लिए किया जाता है सहयोग
------------
देवास, 17 अप्रैल 2023/ विकासखण्ड देवास के ग्राम भरियाबावड़ी के श्री विनोद पिता श्री अम्बाराम पशुपालन कार्य करते है। इनके पास लगभग 50 सिरोही प्रजाति की बकरीया थी, जिससे अपना व्यवसाय के रूप में कार्य प्रारम्भ किया। श्री विनोद बकरी पालन बड़े स्तर पर करना चाहते थे। इन्होंने महु पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय से 03 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। श्री विनोद राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना में ऑनलाइन आवेदन कर प्रोजेक्ट स्थापित किया। योजना में 50 प्रतिशत अनुदान पर बकरी इकाई स्थापित की जाती है। योजना अंतर्गत स्टैट बैंक आफ इंडिया देवास शाखा से ऋण प्राप्त किया व इकाई स्थापित की। वर्तमान में इनके पास 550 बकरा/बकरी है। सभी पशुओं का बीमा कराया गया। विभाग द्वारा समय-समय उन्नत आहार, रख रखाव एवं प्रबंधन उन्नत तरीके से करने, स्वास्थ्य व क्रमिनाशक, उपचार तथा टीकाकरण के लिए जागरूक व सहयोग किया गया जाता है।