Type Here to Get Search Results !

देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर राजेश यादव आज करेंगे पदभार ग्रहण

 देविप्रा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह 20 को

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होंगे

देवास। देवास विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव का पदभार ग्रहण कार्यक्रम 20 अप्रैल गुरुवार को विशाल रैली के साथ समारोहपूर्वक आयोजित होगा। गुरुवार को दोपहर 12:30  बजे सोमेश्वर महादेव मंदिर नाहर दरवाजा से रैली प्रारंभ होगी, जो देवास विकास प्राधिकरण कार्यालय सयाजी द्वार पहुंचेगी। यहां पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी तथा विधायक गायत्रीराजे पवार करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,