Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में ब्‍लॉक बागली के ग्राम धनतालाब में जल जीवन मिशन से हर घर नल से आ रहा है जल



देवास जिले में ब्‍लॉक बागली के ग्राम धनतालाब में जल जीवन मिशन से हर घर नल से आ रहा है जल





-----------


गांव में लगभग 48 लाख रूपये की लागत से जल वितरण नेटवर्क का किया निर्माण


----------


नल जल योजना से ग्राम धनतालाब के 160 परिवार परिवारों को नियमित मिल रहा पानी


-------------


समिति की महिलाऐ पानी सप्लाय के साथ पेयजल का करती है परीक्षण


------------


     देवास, 13 अप्रैल 2023/ देवास जिले के ब्‍लॉक बागली के ग्राम धनतालाब में जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल मिल रहा है। ग्राम धनतालाब में एक आदिवासी बाहुल्य ग्राम है, जिसमें 160 परिवार निवास करते है। ग्राम में एक समय ऐसा था जब पानी के लिये ग्रामवासियों को बहुत संघर्ष एवं कठनाईयों का सामना करना पडता था। ग्रामवासियों को ग्राम से दूर कुओं एवं हेण्ड़पम्प से पानी लाना पड़ता था। इस कार्य में सबसे ज्यादा प्रभावित महिलायें होती थी। ग्राम में पेयजल की समस्या का दूर करने के लिये जल जीवन मिशन के अंन्तर्गत नल जल योजना में 47 लाख 82 हजार रूपये की लागत से पानी वितरण नेटवर्क का निर्माण किया गया है एवं 50 हजार लीटर की क्षमता वाला सम्पवेल का निर्माण किया गया है। योजना में 01 नलकुप एवं 2100 मीटर पाइप लाइन के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक परिवार में नियमित और शुद्ध पेय जल नल के माध्यम से ग्राम के परिवारों को मिल रहा है।


     ग्राम पंचायत संरपंच श्री महोम्मद ताज ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घर को पेय जल उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम में नल जल योजना आने के पूर्व पानी की बहुत समस्या थी। ग्रीष्म ऋतु में यह समस्या और गभीर रूप ले लेती थी। पेयजल की व्यवस्था के लिये ग्राम से 01 से 02 किलो मीटर दूर स्थित खेतो से पानी लाना पड़ता था। पर जब से नलजल योजना हमारे ग्राम में आई है हम समय-समय पर क्लोरिनीकरण नियमित रूप से करवाते है, जिससे शुद्ध पेयजल मिलता है। योजना के संचालन के लिये 60 रूपये प्रति माह प्रत्येक परिवार से जल कर भी लेते हैं। योजना के सुचारू संचालन की जिम्मेंदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं को देने की प्रकिया कर रहे है।


     ग्राम की श्रीमती मंजूबाई ने बताया की ग्राम में नल जल योजना आने के पहले पीने के पानी की बहुत समस्या थी। हमें 02 किलो मीटर दूर कुओं एवं हेण्ड़पम्प से लाना पानी पडता था। ग्राम में अधिकांश लोग मजदूरी कार्य करते है, पर पानी की व्यवस्था करने में बहुत समय बर्बाद हो जाता था और कई बार हम मजदूरी पर समय से नही जा पाते थे। खासकर हम महिलाओं को बडी समस्याओं का सामना करना पडता था। नलजल योजना आने से हमारी समस्या का समाधान हुआ है और हम सब बहुत खुश है।


     ग्राम में नलजल योजना के संचालन नियमित क्रियान्वयन के लिये विभाग के द्वारा ग्रामवासियों को पेयजल शुद्धता की जांच के लिये प्रशिक्षण एवं ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। पेय जल उप समिति में 13 सदस्य है, जिसमें 07 महिलाऐ जो पानी सप्लाय के सिस्टम के साथ ही अन्य जिम्मेदारिया संभालती है। साथ ही पेयजल का परीक्षण भी करती है एवं ग्रामवासी पंचायत में नियमित जल कर भी जमा कर रहे है। विभाग के कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री, जिला सलाहाकार एवं विकासखण्ड समन्वयक के माध्यम से समय-समय पर योजना का निरीक्षण किया जा रहा है।