“मेरा स्कूल-स्मार्ट स्कूल अभियान” से जुड़कर जिले व अन्य जिलों के नागरिक स्मार्ट टीवी स्कूलों को कर रहे हैं भेंट
--------
जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास देखकर ली प्रेरणा, भोपाल की पुनीत कंसलटेंसी कंपनी ने चार स्मार्ट टीवी किए भेंट
----------
जिलों के स्कूलों के लिए अब तक 1061 स्मार्ट टीवी जनसहयोग से हो चुके प्राप्त
-----
देवास, 18 अप्रैल 2023/ “मेरा स्कूल-स्मार्ट स्कूल अभियान” अब मूर्त रूप ले रहा है। इस अभियान में शासकीय स्कूलों के बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई एवं अन्य डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ पढ़ाई करवाई जा रही है। जिससे बच्चों को सर्वागीण विकास हो सके। इस अभियान से प्रेरणा लेकर अब अन्य जिलों के नागरिक एवं संस्थाएं प्रेरणा लेकर जिले के शासकीय स्कूलों को स्मार्ट टीवी भेंट कर रहे हैं। इन्हीं संस्थाओं में भोपाल की पुनीत कंसलटेंसी द्वारा जिले के स्कूलों के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में भेंट किए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, कंसलटेंसी के ऑनर श्री पुनीत नागपाल, जिला पौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र सक्सेना सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
जिला पौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि “मेरा स्कूल-स्मार्ट स्कूल अभियान” से सभी लोग जुड़ रहे हैं और जिले के शासकीय स्कूलों के लिए स्मार्ट टीवी भेंट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले के स्कूलों के लिए 1061 स्मार्ट टीवी जनसहयोग से प्राप्त हो चुके हैं और स्कूलों के लिए भी लोग आगे आकर टीवी भेंट कर रहे हैं।
