Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

 कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित




-----------


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरने का कार्य 30 अप्रैल से पहले करें पूर्ण, घर-घर जाकर छूटे हुई पात्र महिलाओं के भरे आवेदन – कलेक्टर श्री गुप्‍ता


------------- 


देवास में आरक्षित स्‍थान के जगह अन्‍य स्‍थान पर रेत की गाडिया खडी करने पर होगी कार्यवाही


----------


लोकसेवा केन्‍द्र के आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करें


-------------


     देवास, 24 अप्रैल 2023/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, डिप्टी कलेक्टर श्री आनंद मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री कन्हैयालाल तिलवारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।


     कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्रभारी सहायक संचालक मत्‍स्‍य श्री एसएन मानकर द्वारा मत्‍स्‍य विभाग संबंधी जानकारी लेकर नहीं आने पर 01 माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित नहीं होने पर पीएमजीएसवाय जीएम श्री जीवन कुमार  का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सोनकच्‍छ बीएमओं श्री शैलेन्‍द्र ओरिया पर कार्यवाही के निर्देश दिये।


कलेक्टर श्री गुप्ता ने “मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की समीक्षा की और निर्देश दिए कि योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। सभी पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि  “मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना” आवेदन भरने के लिए शिविर लगातार आयोजित करें तथा इसके साथ ही समग्र आईडी एवं आधार कार्ड लिंक करने के लिए सुविधा शिविर भी आयोजित करें। साथ ही घर-घर जाकर भी छूटे हुई पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया को पूर्ण् करें। उन्होंने कहा कि योजना में कोई भी पात्र महिला ना छूटे, सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें तथा योजना की मॉनिटरिंग कर उसकी रिपोर्ट भी दें।


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि रेत मण्‍डी के लिए जहां जगह आरक्षित की गई है, वही रेत की गाडिया खडी करें। उसके अलावा बायपास रोड़ पर गाडी खड़ी करने पर कार्यवाही की जायेगी। लोकसेवा केन्‍द्र के आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करें। समय-सीमा में कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनल्टी लगाई जायेगी। किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक करें। जो पराली जलाते है, उन पर कार्यवाही करें।


     कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जिला स्तरीय टीएल मीटिंग के पश्चात सभी विकासखंड एवं उपखंड स्तरीय की बैठक आयोजित करें। सभी योजनाओं की समीक्षा करें तथा उसकी प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


     कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी ली। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को टेलीमेडिसिन सुविधा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 500 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। 500 दिवस से अधिक की शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण एक सप्‍ताह में करें। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।