Type Here to Get Search Results !

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास एवं जीडीसी महाविद्यालय देवास के मध्य एम ओ यू साइन एवं छात्र संघ गठन

 शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास एवं जीडीसी महाविद्यालय देवास के मध्य एम ओ यू साइन एवं छात्र संघ गठन



कार्यक्रम 

---------

      देवास, 20 अप्रैल 2023/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास में आज गुरुवार को छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन प्राचार्य महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास डॉ शोभा सुद्रास के मुख्य आतिथ्य में हुआ।  इस दौरान प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक देवास डॉ सोनल भाटी, प्रभारी व्याख्याता शिवांगी मित्तल, छात्र संघ प्रभारी श्रीमती वैशाली साहू, डॉ विवेक वैद्य सहित अन्य संबंधित एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में छात्र परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ली कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करेगें। महाविद्यालय में अनुशासित  एवं गरिमामय वातावरण बनाने में सहायता करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा द्वारा देश एवं संस्था हित मे कार्य करेंगे। साथ ही साथ दोनों संस्थानों के मध्य एम ओ यू भी साइन किया गया| डॉ विवेक वैद्य द्वारा एम ओ यू की शर्तें सभी के सामने प्रस्तुत  की गई। इसके पश्चात् अतिथियों ने संस्थान की त्रि-दिवसीय साइंस फेयर का भ्रमण किया गया। जी डी सी की छात्राओं ने तकनीकी के गुण भी सीखे।