जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास ने लक्ष्य अनुरूप की वसूली
---------
देवास, 17 अप्रैल 2023/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. देवास में बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एस. पुरी के मार्गदर्शन में बैंक की शाखाओं में पदस्थ शाखा प्रबंधक श्री सत्येन्द्र कुमार व्यास, शाखा पिपल्यासड़क, श्री कमलसिंह झोरड़, प्रभारी शाखा प्रबंधक, शाखा बरोठा व श्री सुरेन्द्र कुमार मकवाना, पर्यवेक्षक शाखा स्टेशन रोड देवास द्वारा शाखा स्तर पर माह मार्च 2023 की स्थिति पर लक्ष्य अनुरूप वसूली किये जाने एवं सेवा सहकारी संस्था मर्या. पिपल्यासड़क समिति सचिव श्री श्रीराम चौधरी द्वारा शाखा स्तर पर 100 प्रतिशत वसूली किये जाने से कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री ऋषव गुप्ता द्वारा टी.एल. बैठक में वसूली में सराहनीय कार्य किये जाने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
