देवास औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी सन फार्मा में गेंद नुमा बारूद से भरी वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया सूत्रों द्वारा बताया तो यह भी जा रहा था कि इस वस्तु में कुछ विस्फोट भी हुआ था सूत्रों द्वारा बताया गया कि कंपनी में कंटेनर खाली करने हेतु आया था जिसमें से यह वस्तु मिली है इसको लेकर के थाना औद्योगिक क्षेत्र एवं एफएसएल पुलिस भी जांच करने पहुंची थी किंतु कंपनी के दबाव में पुलिस वह फैक्ट्री प्रबंधन कुछ भी जानकारी देने से कतरा रहे हैं इससे यह साफ लगता है कि पुलिस कंपनी प्रबंधन के दबाव में इस घटना का खुलासा करने से बच रही है
