Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री आवास योजना से देवास के श्री कन्हैयालाल का बन गया पक्का मकान

 खुशियों की दास्तां

प्रधानमंत्री आवास योजना से देवास के श्री कन्हैयालाल का बन गया पक्का मकान


----------- 

प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद

---------

देवास, 11 अप्रैल 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। योजना में पक्के मकान बन से जाने हितग्राहियों एवं उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले ईटावा-देवास श्री कन्हैयालाल पिता श्री पुरालालजी हैं, जिनका योजना पक्का बन गया है। योजना में पक्का मकान बन जाने से वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

    हितग्राही श्री कन्हैयालाल ने बताया कि वे देवास में पाईप बनाने की कंपनी में काम करते हैं। उनकी आय भी सीमित है, जिससे परिवार के भरण-पोषण में अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वे बताते हैं कि पहले मेरा टीन शेड का मकान था जिससे अलग-अलग मौसम में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वे बताते हैं कि उनकी कम आय के चलते पक्के मकान का सपना सिर्फ सपना ही रहता लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका कच्चा मकान पक्का बन गया। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने नगर निगम के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया। जो कि स्वीकृत हुआ और उनके स्वयं के पक्के घर में रह पाने का सपना साकार हुआ। वे तथा उनका परिवार बहुत खुश हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण हम आज अपनी पक्की छत के नीचे सुखी जीवन बिता रहे हैं एवं जीवन में बहुत परिवर्तन आ गया है। इस योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं।