Type Here to Get Search Results !

*वन विभाग ने लगाए 3000 सागवान के अवैध खुटे, हजारों सागवान के हरे पेड़ों को काटा गया आज तक जांच नहीं*

 *वन विभाग ने लगाए 3000 सागवान के अवैध खुटे, हजारों सागवान के हरे पेड़ों को काटा गया आज तक जांच नहीं*


वन वृत्त उज्जैन के देवास जिले के वन परिक्षेत्र खातेगांव में बीट हरण गांव के कक्ष क्रमांक 245 मे, 48 हेक्टेयर भूमि में वृक्षारोपण किया गया था, जिसकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए तार फेंसिंग की गई थी, जिसके लिए शासन द्वारा राशि दी गई थी जिसमें नीलगिरी के पेड़ के खूटे लगने थे।

 किंतु संबंधित कर्मचारी द्वारा लगभग 3000 खुटे जंगल से सागवान के पेड़ काटकर अवैध सागवान के खुटे लगा दिए गए,

जिसकी खबर भी प्रमुखता से चलाई गई इस पूरे मामले की भनक पीसीसीएस कार्यालय उज्जैन डीएफओ कार्यालय देवास सहित कन्नौद एसडीओ एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी खातेगांव को भी है, किंतु किसी के द्वारा आज तक कोई जांच दल का गठन नहीं किया गया,

 इस तरह इस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है, अब देखना होगा कि क्या सागवान के इन अवैध खुटो का सोर्स मालूम हो पाता है या फिर यह मामला दबा दिया जाएगा