Type Here to Get Search Results !

खनिज विभाग ने 22 प्रकरण दर्ज कर 8 लाख जुर्माना वसूला

 देवास जिले में खनिज विभाग ने अप्रैल 2023 में अवैध उत्खनन /परिवहनकर्ताओं पर कार्यवाही कर 22 प्रकरण दर्ज किये

---------

 कार्यवाही में 08 लाख रुपये  का जुर्माना वसूला / प्रस्तावित किया

---------

        देवास 30 अप्रैल 2023/ जिला खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि देवास जिले में अप्रैल 2023 में अवैध उत्खनन /परिवहनकर्ताओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अप्रैल माह में कुल 22 प्रकरण दर्ज कर लगभग 08 लाख रुपये  का जुर्माना वसूला / प्रस्तावित किया गया है l कार्यवाही मुख्य रूप से ट्रेक्टर मालिकों पर की गयी । जिले में अवैध उत्खनन /परिवहन कर्ताओं पर पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।