Type Here to Get Search Results !

03 वर्ष पूर्व सोचा भी नहीं था कि कभी आजीविका मिशन के माध्यम से गेहूं की खरीदी का कार्य करेंगी


03 वर्ष पूर्व सोचा भी नहीं था कि कभी आजीविका मिशन के माध्यम से गेहूं की खरीदी का कार्य करेंगी



----------

गेहूं खरीदी का कार्य करके खुश हैं ग्राम आलरी के आराधना स्व सहायता समूह की महिलाएं

---------- 

शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद

-------

देवास, 26 अप्रैल 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलकर प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सफलता की नई इबारत लिख रही है। प्रदेश में स्व सहायता समूह को सफल तरीके से क्रियान्वयन हो रहा है। महिलाएं आजीविका मिशन के समूह से जुड़कर एक और आत्मनिर्भर तो बन रही है साथ ही आर्थिक तौर पर सशक्त हो रही है। आजीविका मिशन के समूह से जुड़ने से पहले जहां खेतों में मजदूरी करती थी, वहीं समूह से जुड़ने के पश्चात बैंक का कार्य, वाहन चालक सहित अन्य कठिन कार्यों को भी आसानी से कर रही है। साथ ही महिलाएं अब उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी का कार्य करके शासन का अभिन्न हिस्सा बन गई है। इन्हीं आजीविका मिशन के समूहों में देवास जिले के टोंकखुर्द विकासखंड के ग्राम आरली के आराधना स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज गेहूं उपार्जन का कार्य कर रही है और वे आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में एक और कदम बढ़ा रही है।

आराधना स्वयं सहायता समूह की श्रीमती सरिता अर्जुन एवं श्रीमती माया पचलानिया ने बताया कि उनके समूह का गठन वर्ष 25 जनवरी 2018 में ग्राम आलरी में हुआ। वे बताती है कि आराधना स्व सहायता समूह की महिलाएं पूर्व में कृषि कार्यों पर ही निर्भर थी। छोटी-मोटी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थी। समूह से जुड़कर छोटी-छोटी बचत के साथ आज वे सफलता की ओर अग्रसर हो गई है। वे कहती हैं कि आज वर्तमान में समूह की महिलाओं द्वारा गेहूं उपार्जन का कार्य सरलता से किया जा रहा हैं। वे कहती हैं कि 03 वर्ष पहले सोचा नहीं था कि वे गेहूं उपार्जन का कार्य भी करेंगे। आज समूह की महिलाएं बहुत खुश हैं। 

आराधना स्वयं सहायता समूह माँ गंगा वेयर हाउस भेरवाखेड़ी गेहूं उपार्जन केंद्र के प्रभारी सरिता अर्जुन एवं कंप्यूटर ऑपरेटर माया पाचलानिया के द्वारा किया जा रहा। अभी तक बिक्री हेतु आए किसानों की संख्या 310 गेहूं खरीदी मात्रा 2224 क्विंटल की जा चुकी है। प्रतिदिन 25 से 30 किसानों का गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। किसानों को कोई समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है और सभी किसान बंधु पूर्णता संतुष्ट एवं खुश है।

श्रीमती सरिता अर्जुन ने बताया कि समूह से जुड़कर आज जो उपार्जन का कार्य मिला है उससे उनके स्वयं ओर परिवार को गांव में इस कार्य सहारना की जा रही है। वहीं श्रीमती माया पचलानिया कहती है गांव में लोगों की सोच को हमने बदल दिया है, अब समूह दीदीयां रोटी, कपड़ा और खेत पर मजदूरी के अलावा अन्य कार्यों को भी कर सकती है। वे कहती हैं कि आजीविका मिशन के समूह जुड़कर हम गेहूं उपार्जन के साथ कम्प्यूटर पर बिल भी बना रही हैं। वे तथा समूह की सभी महिलाएं बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हम हृदय से धन्यवाद देती हैं।