Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से जिले के श्री सुनील चौहान बने सफल उद्यमी, 03 लोगों को दे रहे हैं रोजगार --



प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से जिले के श्री सुनील चौहान बने सफल उद्यमी,  03 लोगों को दे रहे हैं रोजगार

-------------



प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से दे रहे है धन्‍यवाद


---------------


     देवास, 13 अप्रैल 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में ग्राम आलरी के श्री सुनील चौहान पिता रामेश्‍वर चौहान है। विभाग द्वारा श्री सुनील चौहान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैक शाखा चिडावद में प्रेषित किया। बैंक द्वारा 03 लाख 40 हजार रूपये का ऋण चूडी निर्माण इकाई के लिए स्वीकृत किया गया। श्री सुनील चौहान द्वारा इकाई का प्रारंभ कर 03 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।


     प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से श्री सुनील स्वंय रोजगार से जुडे एवं अन्य बेरोजगारो को भी रोजगार दे रहे है। चूडी निर्माण इकाई के प्रांरभ होने से श्री सुनील काफी प्रसन्न है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर श्री सुनील प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।