मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से श्री रोहित यादव को मिली 02 लाख रूपये की प्रोत्साहन सहायता राशि
-------------
देवास, 13 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना नि:शक्तजनों के जीवन में खुशियों की बहार ला रही है। मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना में 02 लाख रूपये की प्रोत्साहन सहायता राशि उनके सुखी एवं मंगलमय जीवन के लिये प्रदान की जाती है। जिले की जनपद पंचायत बागली ग्राम पंचायत सेवन्याखुर्द के रहने वाले श्री रोहित यादव पिता श्री मनोहरलाल यादव श्रवणबाधित दिव्यांग है। इन्हें सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजना नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना में राशि 02 लाख रूपयेकी प्रोत्साहन राशि मिली है। श्री रोहित बताते है कि योजना का लाभ मिलने से एवं प्रोत्साहन राशि मिलने से उनके जीवन में कई उल्लेखनीय बदलाव आएं हैं। यह योजना उनके लिए मददगार बन रही है। पहले परिस्थिति बहुत खराब थी, लेकिन शासन की महत्ती योजना से जीवन में खुशियों की बहार आ गई है। योजना से लाभार्थी होने से वे और उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहा है।
