इन्दौर में भयानक अग्निकांड
राऊ के पपाया ट्री होटल में बुधवार सुुबह आग लग गई।
आग होटल की उपरी मंजिल पर लगी। उस वक्त होटल के २५ से ज्यादा कमरों में लोग रुके हुुए थे। सात मंजिला होटल में फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से भी निकाला गया। कुछ लोग तो रुम में रखी चादरों को बांध कर पांचवी मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए।
इसके अलावा ऊंची सीढ़ियां लगाकर भी गैलरी से लोगों को होटल की उपरी मंजिल से निकाल कर जान बचाई गई। मौके पर फायर बिग्रेड की दमकलें भी पहुंची, लेकिन पानी की कमी के कारण आग बुझाने में परेशानी आई। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने पहले होटल में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।