Type Here to Get Search Results !

सी बी एस इ स्कुल एसोसिएशन ने भेट किये 17 स्मार्ट टीवी

 मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल अभियान

सी.बी.एस.ई. स्कूल एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर श्री गुप्ता को जनभागीदारी कर 17 स्मार्ट टीवी भेंट किये

------------

देवास 22 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा शिक्षा के नवाचार को लेकर जिले में “मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिले के नागरिकगण, स्वयंसेवी संस्थाएं, विभिन्न एसोसिएसशन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्मार्ट टीवी सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। इसी के तहत आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में सी.बी.एस.ई स्कूल एसोसिएशन ने भी अपनी सहभागिता निभाते हुए 17 स्मार्ट टीवी शासकीय स्कूलों को भेंट करने के लिए दिए। 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि देवास जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चें भी अब आधुनिक शिक्षा एवं विशेषज्ञों के लेक्चर को टीवी के माध्यम से सुन व देख सकें। इसके लिए देवास जिले में चलाए जा रहे नवाचार “मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल” अभियान में स्मार्ट टीवी के माध्यम से नवीन शिक्षण पध्दतियों से शिक्षित कराने के उद्देश्य से 17 स्मार्ट टीवी भेंट किये। 

इस अवसर पर सी.बी.एस.ई. स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चरणजीतसिंह अरोरा, सचिव श्री प्रयास गौतम, सेन थॉम स्कूल से श्री सुनील थॉमस, विद्याचल एकेडमी से श्री उदय टाकलकर, पायोनियर स्कूल से श्री सुदेश सांगते, ब्राइट स्टार स्कूल से डॉ. हन्नान फारूकी एवं श्री शब्बीर अहमद, सतपुडा एकेडमी से श्री भानुप्रताप सेंधव, सेंट मेरी कॉनवेन्ट स्कूल से सिस्टर निशा, होली ट्रीनिटी स्कूल से फादर एन्टोनी, फेथ फाउंडेशन स्कूल से श्रीमती परिमाला मेडम, कौटिल्य एकेडमी से श्री चेतन यादव, सरदाना इंटरनेशनल स्कूल से श्री ललित सरदाना मुख्य रूप से उपस्थित थे।