Type Here to Get Search Results !

देवास में श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा ने समाज के योग्य बालक बालिकाओं का परिचय सम्मेलन व अन्नकूट महोत्सव मनाया



 श्री श्री गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न 

देवास। श्री श्री गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन एवं अन्नकूट महोत्सव सानंद संपन्न हुआ। स्थानीय वृंदावन कॉलोनी स्थित श्याम वाटिका में इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्री गौड़ समाज के ब्राह्मण जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शंख ध्वनि के साथ किया गया। समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अन्नकूट समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सज्जित मंच पर आकर युवक-युवतियों ने अपना अपना परिचय समाज जनों के सामने रखा। आयोजन कर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन की सुचारू व्यवस्था की थी, जहां पर उपस्थित जनों ने अपने बच्चों के परिचय प्रदान किए। इसी आधार पर युवक-युवतियों के माता-पिता ने संवाद आदि करते हुए अपनी सक्रियता दिखाई। मंच पर से एक स्मारिका का विमोचन किया गया जिसमें युवक युवतियों की परिचय सूची एवं अन्य जानकारी सम्मिलित है। इस अवसर पर देवास सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों ने किया,150 से अधिक परिचय प्राप्त हुए। समारोह में आमंत्रित वरिष्ठ जनों एवं समाज को लगातार सेवा दे रहे समाजसेवियों का सम्मान जागृति श्री गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संगठन के सदस्यों ने किया कार्यक्रम का संचालन अंशुल व्यास ने किया तथा आभार समिति के सदस्यों ने माना ।